फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिपुरुष पर विवाद: फिल्म के निर्माता-निर्देशक और स्टार कास्ट के खिलाफ अमृतसर अदालत में केस दायर, ये है आरोप

Mon, 19 Jun 2023 09:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

हेम प्रकाश ने कहा कि फिल्म निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, डायरेक्टर ओम राउत, डायलाग राइट मनोज मुंतशिर, अभिनेता प्रभास व कृति सनन के खिलाफ आपराधिक केस फाइल किया गया है। आदिपुरुष फिल्म में भगवान श्री वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के साथ छेड़छाड़ किया गया है।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिपुरुष फिल्म पर शुरू हुआ विवाद नहीं थम रहा। अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ अमृतसर कोर्ट में केस दायर किया गया है। भगवान वाल्मीकि वीर सेना के पंजाब प्रधान हेम प्रकाश ने एडवोकेट साईं किरण परींजा और एडवोकेट प्रवीण कुमार टंडन के माध्यम से यह केस दायर किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: परिवार से बाहर पावर ऑफ अटॉर्नी पर लगेगी दो फीसदी स्टांप ड्यूटी, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

हेम प्रकाश ने कहा कि फिल्म निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, डायरेक्टर ओम राउत, डायलाग राइट मनोज मुंतशिर, अभिनेता प्रभास व कृति सनन के खिलाफ आपराधिक केस फाइल किया गया है। आदिपुरुष फिल्म में भगवान श्री वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के साथ छेड़छाड़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल हुआ है। पवित्र रामायण के पात्रों के साथ छेड़छाड़ करने वाले फिल्म स्टार कास्ट व निर्माता निदेशक दोषी हैं। उन्होंने कहा कि हमने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को पूर्व में लिखित शिकायत की थी, पर अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हम अदालत में जाने के लिए मजबूर हुए है। इस मौके पर राष्ट्रीय गो रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रोहण मेहरा आदि मौजूद थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें