फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिता के बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने पर बेटी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एमडीसी सेक्टर-4 पंचकूला निवासी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला पर आरोप है कि उसने पिता की मौत के बाद उनके खाते से 19.80 लाख रुपये निकाल लिए। इससे पहले 80 लाख से ज्यादा की रकम बैंक खाते से ट्रांसफर करने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुंजनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी सेक्टर-10 चंडीगढ़ निवासी रोहन कुमार के साथ 2014 में हुई थी। उसके ससुर राकेश कुमार का 2018 में निधन हो गया। उनके निधन के बाद जब उनकी बैंक स्टेटमेंट देखी तो पता चला कि राकेश कुमार की बेटी साहिबा ने उनकी मौत से पहले 80 लाख से ज्यादा रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर चुका है। इसके अलावा उनकी मौत के बाद भी 19.80 लाख रुपये निकलवा लिए। इस मामले की जांच कर आर्थिक अपराध शाखा ने पुलिस को केस दर्ज करने की सिफारिश की। इस पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने साहिबा के खिलाफ धोखाधड़ी, भरोसा तोड़ने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें