फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव के खिलाफ आपराधिक याचिका दायर

Tue, 29 Apr 2014 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों पर कमेट्स करने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मंगलवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में सेक्टर-48 के गुरदियाल सिंह सभ्रवाल ने एससी/एसटी एक्ट के तहत आपराधिक याचिका दायर की है।
विज्ञापन


याचिका में बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीजेएम की अदालत में प्रारंभिक साक्ष्यों के लिए तीस अप्रैल की तारीख तय की है।

सभ्रवाल के वकील पवन शर्मा ने दायर याचिका में कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट अपील करने के दौरान बाबा रामदेव ने दलित समाज के लिए अपमानजनक बयान दिए था।

बता दें कि 26 अप्रैल को समाचार पत्रों में छपे बयान में बाबा रामदेव ने कहा था कि राहुल गांधी दलित बस्तियों/घरों में हनीमून व पिकनिक मनाने जाते हैं।

याचिका में कहा गया है इन बयानों से दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। याचिकाकर्ता गुरदियाल ने रामदेव के खिलाफ एसएसपी, सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन और चुनाव आयोग को भी शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें