फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Fri, 06 Dec 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में स्किन का प्रोटेक्टिव बैरियर कमजोर पड़ जाता है और स्किन ड्राई होती है। जगह-जगह खुजली होती है जिससे इंफेक्शन का खतरा रहता है।
विज्ञापन


त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नहाने, खाने और नींद जैसे तीन कारकों को ध्यान में रख छह नुस्खों पर अमल करें तो सर्दियों में स्किन इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

1. डाइट : सर्दी के मौसम में डाइट का अहम रोल होता है। सर्दियों में लोग सलाद खाना बंद कर देते हैं। हरी सब्जियों के साथ सलाद भी खूब खाएं।

मौसमी फलों को भी रोज की डाइट में शामिल करें। सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, इससे त्वचा की चमक खत्म हो जाती है। दिन में कम से कम दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। त्वचा की आधी समस्याएं इसी से खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


2. साबुन का प्रयोग : सर्दियों में केमिकलयुक्त साबुन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। इससे त्वचा में शुष्कता (ड्राइनेस) और बढ़ जाती है। इसके बजाय माइश्चर और गिलसरीन युक्त साबुन का इस्तेमाल करे।

3. नहाने का पानी : स्किन विशेषज्ञ के मुताबिक सर्दी में नहाने के दौरान न तो गरम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और न ही ठंडे पानी का। सिर्फ गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिए। इससे त्वचा की रंगत बनी रहती।
विज्ञापन


4. मालिश : नहाने के बाद नारियल के तेल और अन्य माइश्चर ऑयल से मालिश करें। इससे त्वचा की कोमलता बनी रहती है।

5. धूप : सर्दियों में धूप में बैठना अच्छा लगता है, लेकिन धूप में सीधे न बैठे। धूप में बैठने से पहले सनक्रीम का प्रयोग करें।

6. बालों का ध्यान : सर्दियों में महिलाएं बालों को कम धोती हैं, लेकिन इससे डैंडर्फ का खतरा रहता है। हफ्ते में दो से तीन बार बालों को धोना चाहिए।

बंसल स्किन एंड लेजर सेंटर मनीमाजरा के स्किन स्पेशलिस्ट डा. रोहित बंसल के अनुसार स्किन की केयर में नींद का भी अहम रोल होता है। लोगों को पूरी नींद लेनी चाहिए। थोड़े से नुस्खे से आप सर्दी का लुत्फ उठा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें