फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नैरोगेज ट्रेन की चपेट में आई कार, ऐसे टला बड़ा हादसा, मामला दर्ज

Sat, 02 Mar 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी रोड स्टेशन से पठानकोट आने वाली नैरोगेज ट्रेन नंबर 52464 गांव छतवाल स्थित मानव रहित क्रासिंग पार करते समय कार से टकरा गई। कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी पहचान पंकज के रूप में बताई जा रही है।

विज्ञापन


वहीं ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन डलहौजी रेलवे स्टेशन को पार करने के बाद जैसे ही गांव छतवाल के पास पहुंची तो मानव रहित क्रासिंग (फाटक) पर कार फाटक को क्रास करने का प्रयास करने लगी। जिसके चलते कार ट्रेन की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि कार ट्रेन से टकराने के बाद पूरी तरह घूम गई और एक पेड़ से टकराकर सीधा सेफ्टी के लिए लगाए गए जंगलानुमा बाउंड्री से टकरा गई। 

कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने तुरंत महिला को कार से निकालकर उसे उपचार हेतु निजी अस्पताल दाखिल कराया। हादसे के कारण पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजे चलकर ज्वालामुखी रोड की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 52467 निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे रवाना हुई। जीआरपी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि महिला पर धारा 279 व 427 के तहत लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें