फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के पहले कार फ्री डे पर एक बार फिर छाए संकट के बादल

Sun, 13 Mar 2016 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार फ्री डे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ का पहला कार फ्री डे तीसरी बार टलने के आसार बने हुए हैं। इस बार कारण होगा, एडवाइजर विजय देव का तबादला। अब इसके आयोजन पर अंतिम फैसला नए सलाहकार के ज्वाइन करने के बाद ही होगा।
विज्ञापन


इससे पहले कार फ्री डे का आयोजन दो बार टल चुका है। 28 फरवरी को प्रशासन ने कार फ्री डे का आयोजन करने का फैसला लिया था। इसके बाद 13 मार्च को मनाने का एलान किया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली थी, लेकिन किसी कारणवश आयोजन टलता गया।

इसके बाद प्रशासन की ओर से 20 फरवरी को आयोजन के लिए मोहाली व पंचकूला के अधिकारियों से भी सहयोग करने की बात की गई थी। लेकिन सलाहकार देव के दिल्ली ट्रांसफर के बाद फिर से इसके टलने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी मनीष चौधरी ने बताया कि अभी आयोजन को टालने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नए एडवाइजर ही अब इसके आयोजन पर फैसला लेंगे। पुलिस की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें