फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहरा बंधने से 4 दिन पहले ही युवक की हो गई मौत, तीन दोस्तों की भी गई जान, मचा कोहराम

Mon, 15 Apr 2019 01:24 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
नहर में गिरी कार निकालते लोग
विज्ञापन
घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। चार बाद सेहरा बंधना था कि युवक की मौत हो गई। तीन दोस्तों की भी जान चली गई। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। जलालाबाद के गांव इस्लामवाला के पास गुजरती गंग कैनाल नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कार समेत चारों युवकों के शव को नहर से बाहर निकाला। चारों युवक श्री मुक्तसर साहब के गांव मिड्डा के रहने वाले थे। चारों मध्य प्रदेश में कंबाइन से गेहूं की फसल काट कर लौटे थे और कंबाइन मालिक को लौटाकर अपने गांव मिड्डा लौट रहे थे। इसमें से एक युवक की शादी 19 अप्रैल को होनी थी।

पुलिस के मुताबिक, श्री मुक्तसर साहिब के गांव मिड्डा निवासी गुरप्रीत सिंह, गुरुलाल सिंह, जस्सा सिंह और प्रताप सिंह कंबाइन से गेहूं की फसल काटकर मध्य प्रदेश से लौटे थे। चारों गांव ओडियां में मालिक को कंबाइन लौटाने आए थे। कंबाइन लौटाने के बाद वे कार में सवार होकर अपने गांव मिड्डा लौट रहे थे, तभी फाजिल्का-अरनी वाला के बीच गांव इस्लामवाला की सड़क पर कार का नियंत्रण खो गया और वह गंग कैनाल नहर में जा गिरी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पिता ने आशंका जताई तो घटना का खुलासा हुआ

घटना देर रात की थी तो किसी को चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई नहीं दी। लेकिन एक ग्रामीण ने महसूस किया कि नहर में कोई चीज गिरी है। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। लेकिन उसे नहर में कुछ गिरा हुआ दिखाई नहीं दिया था। शनिवार को मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता ने नहर में कार गिरने की आशंका जताई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में कार का पता लगवाया, तो वह मिल गई। क्रेन के माध्यम से कार को नहर से निकाला गया। कार के अंदर ही चारों युवकों के शव थे।

थाना अरनीवाला के प्रभारी जंतिदर सिंह ने बताया के चारों युवक घर नहीं पहुंचे थे, तो उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन पता लगाई गई, जो नहर के पास मिली। फिर मृतक गुरप्रीत के पिता ने कार नहर में गिरने की बात कही तो गोतोखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई। इस तलाशी में कार मिल गई और उसमें युवकों के शव। चारों युवकों का फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक गुरप्रीत सिंह की शादी 19 अप्रैल को रखी गई थी। लेकिन हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें