रोपड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रोपड़ के गांव चक्कलां के पास हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपोर्ट मंत्री जीएस बाली का एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचाव हो गया।
मंत्री टोयोटा कार में सवार होकर कागड़ा से दिल्ली जा रहे थे कि गांव चक्कलां के पास कार चालक अरविंद की अचानक सेहत खराब हो गई। इस वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के किनारे से खेतों में उतर गई।
इस दौरान कार में मंत्री के पीएसओ और पीए मदन लाल भी सवार थे। हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री जीएस बाली कार के चालक अरविंद को लेकर पीजीआई चले गए।
इस हादसे के काफी समय बाद तक रोपड़ पुलिस का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।