फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का ट्वीट, सिद्धू की पत्नी और परगट 28 को होंगे कांग्रेस में शामिल

Thu, 24 Nov 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिद्धू की पत्नी और परगट 28 को कांग्रेस में - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब के दो सदस्य उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार रात ट्वीट कर यह एलान किया।
विज्ञापन


आवाज-ए-पंजाब को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर आखिर विराम लग गया। बीते सोमवार को फ्रंट के दो सदस्यों बैंस ब्रदर्स ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया था, जिसके बाद सिद्धू के पास खास विकल्प नहीं बचे थे। आम आदमी पार्टी में उनके लिए सारे रास्ते बंद हो चुके थे। ऐसे में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प बचा था।

उधर, परगट सिंह ने सियासी गठबंधन या नई पार्टी ज्वाइन करने को लेकर सारे अधिकार नवजोत सिद्धू को दे रखे थे। हालांकि, उनके लिए पहले आप और कांग्रेस, दोनों के रास्ते खुले थे, लेकिन सिद्धू कोई फैसला नहीं ले सके। उधर, बैंस ब्रदर्स ने आप के साथ हाथ मिला लिया, जिसके बाद परगट बेहद हताश हो गए थे। 
विज्ञापन

  I am pleased to announce that Dr. Navjot Kaur Sidhu & Pargat Singh will formally be joining Congress on November 28 — Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) November 23, 2016
विज्ञापन

पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू के भी बाद में ज्वाइन करने की उम्मीद

चंडीगढ़ में नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : File Photo
परगट ने बुधवार दोपहर नई दिल्ली में सिद्धू के साथ मुलाकात की। हालांकि, उनके कांग्रेस ज्वाइन की पटकथा एक दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रशांत किशोर और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मीटिंग की थी। इसी मीटिंग में डॉ. नवजोत कौर और परगट सिंह को कांग्रेस ज्वाइन कराने पर मुहर लगाई गई। सिद्धू इससे पहले प्रशांत के साथ सब कुछ तय कर चुके थे। 

सिद्धू बाद में हो सकते हैं शामिल
सूत्रों के मुताबिक बाद में सिद्धू भी बाद में कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। कांग्रेस की ओर से बुधवार रात को जारी बयान के मुताबिक डॉ. नवजोत कौर व परगट सिंह ने पार्टी हाईकमान से मुलाकात की, जिसमें ज्वाइनिंग पर फैसला हुआ। उसके बाद दोनों नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें