फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अकाली दल के भगोड़ों को पनाह देकर सत्ता का सपना देख रहे कैप्टन' 

Tue, 20 Dec 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल के भगोड़ों को पनाह देकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनको यह नहीं पता कि वह भ्रम में हैं। सीएम ने मंगलवार को जालंधर कैंट में संगत दर्शन के दौरान लोगों की मुश्किलों को सुना। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मां जैसी पार्टी को छोड़ देते हैं और कुर्सी के लालच में दूसरी पार्टियों में चले जाते हैं, उनको कभी सफलता नहीं मिलती। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह दल बदलने वाले नेताओं को मुंह न लगाए और ऐसे मौकापरस्त नेताओं को चलता करें।

बादल ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार है और पंजाब में गठबंधन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आना स्वाभाविक है। एनडीए की सरकार ने पंजाब में काफी बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं, जबकि कांग्रेस कार्यकाल में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट पंजाब में नहीं आया, जिसका व्याख्यान किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल ने जालंधर कैंट हलके में किया संगत दर्शन

मुख्यमंत्री
उन्होंने अकाली दल को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने ही किसानों के पांच हजार करोड़ के बिजली के बिल माफ किए हैं, जबकि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां किसानों को यह सहूलियत मिलती हो।

बादल ने कहा कि जालंधर कैंट और फिरोजपुर कैंट में चुंगी माफी के लिए मंथन चल रहा है और पंजाब सरकार सेना को मुआवजा देकर चुंगी को माफ करवाने का यत्न कर रही है। 

नोटबंदी पर बादल ने कहा कि यह व्यवस्था दिक्कत भरी जरूर है, लेकिन देश के हित में है। बादल ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से बात की है, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि 15 दिन के भीतर ही लोगों को आ रही समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

इस दौरान बादल ने करीब 70 गांवों की पंचायतों और सोसाइटी की दिक्कतों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन परमजीत सिंह रायपुर के अलावा राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें