फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के भाषण पर भड़के कैप्टन, एसवाईएल पर चुप्पी पर उठाया सवाल

Sat, 26 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब में पीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जानबूझ कर एसवाईएल पर चुप्पी साधने की निंदा की। साथ ही मोदी की ओरसे भारत से पाकिस्तान जाने वाले पानी की एक-एक बूंद रोकने संबंधी भड़काऊ बयान को खारिज किया।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि ऐसे वादे कर मोदी चुनावी जुमलेबाजी पर उतर आए हैं। खासकर तब जब अकाली-भाजपा गठबंधन अपने व्यक्तिगत हितों के लिए पंजाब के पानी के अधिकारों को हरियाणा को बेच चुका है। 

कैप्टन ने मोदी पर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे भड़काऊ बयान देकर युद्ध का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। बठिंडा में एम्स समागम के दौरान मोदी के भड़काऊ भाषण पर प्रतिक्रिया जताते हुए कैप्टन ने कहा कि मोदी पांच राज्यों में चुनाव के दौरान फायदा लेने को सीमा पर तनाव पैदा करने के बहाने ढूंढ रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'मोदी के नोटबंदी के अनियोजित कदम से कई लोगों की मौत हो गई'

captain amrinder singh - फोटो : amar ujala
मोदी की ओर से अकारण सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करना, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना की हिम्मत दिखा दी है, का मकसद भी उसी तरह की उत्तेजना पैदा करना था। 

मोदी का यह कहना कि सिंधु नदी की हर बूंद लाने को तैयार हैं, साफतौर पर पंजाब के लोगों को भड़काने के लिए बोला गया था। अफसोस की बात है कि पंजाब में पानी के संकट की बात करते हुए बादल ने आसानी से एसवाईएल के मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया।

 कैप्टन ने कहा कि मोदी के नोटबंदी के अनियोजित कदम से कई लोगों की मौत हो गई, अब लोगों से समर्थन की अपील का क्या आधार है। मोदी की मोबाइल बैंकिंग की तरफ बढ़ने की अपील पर कैप्टन ने कहा कि यह जुमलेबाजी न तो भूखों का पेट भरेगी, न उन्हें नौकरी दे सकेगी, जिनकी नौकरी नोटबंदी के चलते चली गई। भारत जैसे देश में कैशलेस लेन देन की बात करना भी निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें