फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले, जुलाई में कांग्रेस घोषित करेगी उम्मीदवार की सूची

Wed, 06 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों की घोषणा जुलाई में कर दी जाएगी। चुनाव में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। जिनकी इलाके में अच्छी पकड़ होगी। जयपुर के पार्टी सेशन में इस संबंधी घोषणा हो गई था कि चुनाव से छह महीने पहले टिकटे दी जाएंगी। यह जानकारी बुधवार को कांग्रेस के सूबा प्रधान व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहीं। वह फेज-सात में विधायक बलबीर सिंह सिद्धृ का हाल चाल जानने के लिए पहुंचे हुए थे। सिद्धू की कुछ दिन पहले एक टांग में फ्रैक्चर आ गया था।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अब उनका पूरा फोकस बैसाखी पर दमदमा साहिब में होने वाली रैली पर लगा हुआ है। अगर ऐसे में पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट उन्हें भेज भी दी जाती है। तो वे उनके नामों की घोषणा नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि कॉफी विद कैप्टन शो का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वह इसके लिए सीधे जनता से रूबरू हो रहे हैं।

लोगों के सवालों के जबाव दे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर वह अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि अब वह मालवा जिले में शो करेंगे।  इस मौके विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, पाटी के जिला महासचिव हरकेश चंद मच्छलीकलां समेत कई नेता हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें