फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी सीएम बादल को चेतावनी

Sat, 26 Apr 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की नशे के व्यापार को कानूनी दर्जा देने संबंधी सलाह की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह इस सरकार को एक पूरी युवा पीढ़ी की मौत का सर्टिफिकेट नहीं लिखने देंगे।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इससे उनके आरोपों की पुष्टि होती है कि बादलों की शह पर नशा तस्करी हो रही है और अब यह नशा तस्करी पर एकाधिकार स्थापित करने के बाद इसको कानूनी तौर पर अंजाम देना चाहते हैं, ताकि यह आसानी से पैसे कमा सकें।

मीडिया के साथ बातचीत में कैप्टन ने बादल को दिल रखने और इस जहर के शिकार हुए लोगों की ओर ध्यान देने को कहा है। एक मुख्यमंत्री के लिए यह कहना बहुत शर्मनाक है कि वह नशा तस्करी नहीं रोक सकते, ऐसे में इस व्यापार को कानूनी दर्जा दे दिया जाना चाहिए और यहां लाइसेंसशुदा विक्रेता होने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अमृतसर के मकबूलपुरा का उदाहरण दिया, जहां 90 प्रतिशत औरतें विधवा हो चुकी हैं, जिनके पतियों की मौत का कारण नशे हैं। वीरवार को मुक्तसर में बादल ने फरीदकोट की सांसद परमजीत कौर गुलशन की पंजाब में कानूनी विक्रेताओं को मंजूरी देने की सलाह पर हामी भरी थी।

कैप्टन ने ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ चेतावनी दी है, जो पूरी एक युवा पीढ़ी को खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशों का प्रसार बहुत बढ़ चुका है। इसके अलावा पंजाब में पैदा किए जाते सिंथेटिक नशे लाइसेंसशुदा विक्रेताओं से आसानी से मिल जाएंगे और युवाओं को बर्बाद करेंगे।

वह बादल को कहना चाहते हैं कि आपने पैसों की खातिर पंजाब की रेत, शराब के व्यापार, ट्रांसपोर्ट, केबल वितरण व जमीनों को लूटा, परंतु कम से कम युवाओं को तो बख्श दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशों की बिक्री को कानूनी दर्जा दिए जाने के पीछे बादलों और मजीठिया की साजिश होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें