फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में सेनेटरी पैड, छात्राओं के साथ टीचर की हरकत से गुस्साए सीएम, बोले- शर्म आनी चाहिए

Sun, 04 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
शौचालय में सेनेटरी पैड मिलने के बाद टीचर ने छात्राओं के साथ जो हरकत की, उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह काफी गुस्साए हुए हैं। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक बताया और मामले की जांच लंबित रहने तक दोनों अध्यापकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, स्कूल की एक छात्रा का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया। वीडियो में छात्रा रोते हुए वह शिकायत कर रही है कि अध्यापकों ने स्कूल परिसर में उसे निर्वस्त्र किया। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल का दौरा कर छात्राओं और उनके अभिभावकों से पूछताछ करने को कहा है, ताकि दोनों अध्यापकों की संलिप्तता के सबूत जुटाए जा सकें। मुख्यमंत्री ने शिक्षा सचिव को निर्देश दिए हैं कि दोनों आरोपी अध्यापकों का तुरंत प्रशासनिक आधार पर स्कूल के तबादला कर दिया जाए।
विज्ञापन


अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि छात्राओं के बयान दर्ज किए जाने के बाद जैसे ही औपचारिक रिपोर्ट सरकार को मिलेगी, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

18 छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए

अबोहर जिले के सरकारी मिडल स्कूल गांव कुंडल के महिला शौचालय में सेनेटरी पैड मिलने से बौखलाई अध्यापिका ने क्लास रूम में सातवीं की करीब 18 छात्राओं के आधे कपड़े उतरवा दिए। छात्राओं ने जब इस मामले की सूचना परिजनों को दी तो हंगामा मच गया।

इसके बाद एसएमसी कमेटी और प्रशासन को सूचना दी गई।  मामले की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को  शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार को सोमवार तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए। बुधवार को मिडल स्कूल के महिला शौचालय में इस्तेमाल किया गया सेनेटरी पैड मिला।

इससे गुस्साई स्कूल अध्यापिका ने आठवीं कक्षा की छात्राओं को बुलाकर सातवीं की करीब 18 छात्राओं के कपड़े क्लासरूम  में ही उतरवा दिए। लड़कियों ने घर जाकर परिजनों को बताया। वीरवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और मुख्य अध्यापिका कुलदीप कौर को जानकारी दी। मुख्य अध्यापिका ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

एसडीएम पहुंचीं स्कूल, कमेटी ने दर्ज किए छात्राओं के बयान

इसके बाद अभिभावकों ने एसएमसी कमेटी और प्रशासन को जानकारी दी। शनिवार को एसडीएम पूनम सिंह, सदर थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह, सरकारी चिकित्सक डॉ. शैली अरोड़ा, सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी और एजुकेशन कमेटी सदस्य मोहन लाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त मनप्रीत सिंह को दी।

दो दिन से छात्राएं नहीं जा रहीं स्कूल
इसके बाद डीईओ कुलवंत सिंह, सरकारी कन्या स्कूल की प्रिंसिपल बिंदु अरोड़ा और सीडीपीओ गीता रानी पर आधारित एक कमेटी गठित कर दी गई। उन्होंने पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि दो दिन से उनकी लड़कियां स्कूल नहीं जा रही हैं। आरोपी अध्यापिका भी घटना के बाद से फरार है। उससे संपर्क भी नहीं हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें