फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर की हत्या पर कैप्टन ने दिखाए आक्रामक तेवर, सरकार को कोसा

Mon, 05 Dec 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा में शादी के दौरान गर्भवती डांसर की गोली मारकर हत्या की घटना पर दुख जताया है। साथ ही चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव से पहले राज्य में हथियारों के प्रसार पर लगाम लगाई जाए। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ढह चुकी है।
विज्ञापन


राज्य पर बादलों द्वारा संरक्षित हथियारबंद गैंग का नियंत्रण है। डीजीपी ने खुद स्वीकार किया कि राज्य में 52 गैंग एक्टिव हैं, उसके बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हालात और खराब होते जा रहे हैं। कैप्टन ने पत्र में लिखा है कि चुनाव में सिर्फ दो महीने रह गए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक लोगों के हथियार जमा कराने को कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है, जोकि हर चुनाव से पहले किया जाता है।

अपराधी, जिनमें अकाली नेता व वर्कर भी शामिल हैं, खुलेआम हर तरह के हथियार लेकर घूम रहे हैं और आम आदमी में दहशत फैला रहे हैं। लगातार गिरती कानून-व्यवस्था की स्थिति से पंजाब में चुनाव प्रक्त्रिस्या के लिए खतरा पैदा हो गया है। चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका है। कैप्टन ने आयोग से अपील की कि तुरंत दखल देकर चुनाव के माहौल में इस गन-कल्चर पर लगाम लगाए।
विज्ञापन


क्योंकि हथियारों से लैस अपराधी आम लोगों के साथ हिंसा कर रहे हैं। सूबे में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव ऐसे हालात में संभव नहीं है। इसलिए जल्द से जल्द चुनाव आचार संहिता लगा कर राष्ट्रपति शासन में चुनाव कराए जाएं। नाभा जेल ब्रेक और बठिंडा में डांसर के कत्ल के बाद अब आयोग को प्रशासनिक व हर तरह का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेना चाहिए। साथ ही हथियारों के प्रचार-प्रसार पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें