फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले, पंजाब में लगे वित्तीय आपातकाल

Fri, 11 Apr 2014 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अजनाला (अमृतसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में वित्तीय आपातकाल लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है और अब तो रिजर्व बैंक ने राज्य को और ओवरड्राफ्ट देने से मना कर दिया है। यहां तक कि राज्य के पास अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए भी पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


अजनाला विधानसभा क्षेत्र के गांव वशोवा में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने मुलाजिमों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिए। इस बुरी हालत के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि बादल अपना घर भरने में लगे हुए हैं और हर पंजाबी इन हालातों को देखकर शर्म महसूस कर रहा है। भावुक हुए कैप्टन ने कहा कि इन बुरे हालातों के लिए बादल जिम्मेदार हैं। राज्य के वित्तीय दीवालिएपन की तुलना करते हुए कैप्टन ने कहा कि बादल अमीर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


कैसे हो सकता है कि पंजाब दीवालिया होता जा रहा है और बादल अमीर, जिनके पास 1000 करोड़ के मूल्य वाले दो होटल हैं, जबकि दो और निर्माणाधीन हैं, निजी हवाई जहाज हैं, देशभर में हजारों एकड़ जमीन है और बहुत सारी जायदाद विदेशों में है। लोगों को वोट देने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बादल अभी भी शांत नहीं हुए और राज्य के संसाधनों को लूट रहे हैं। उन्होंने रेत-बजरी, शराब के व्यापार, ट्रांसपोर्ट बिजनेस, केबल वितरण और कई चीजों पर पैसे बनाने खातिर कब्जा कर रखा है।

उन्होंने कम से कम नशे के व्यापार को बंद करने की मांग की, ताकि बेकसूर युवाओं को बचाया जा सके। इस अवसर पर बीर दविदर सिंह, सुखजिंदर रंधावा, शेर सिंह गगोवाल, हरप्रताप अजनाला, मेजर राजबीर सिंह, हरपाल सिंह, अमरजीत कौर सरपंच और दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें