फतेहगढ़ साहिब और कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमलोह विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल 15 अप्रैल को शिअद प्रत्याशी कुलवंत सिंह के हक में चुनावी रैली करने आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल जहां पार्टी दिग्गजों को अनुशासन की घुट्टी देने आ रहे हैं वहीं वह कुलवंत सिंह से किनारा कर अपनी चाल चल रहे अकाली-भाजपा नेताओं को भी करो या मरो की नीति के आधार पर चुनावी मुहिम में पूरी तरह जुट जाने के दिशा निर्देश जारी करेंगे।
अमलोह की अनाज मंडी में होने वाली सुखबीर बादल की चुनावी रैली में प्रदेश भर की अकाली भाजपा लीडरशिप मौजूद रहेगी।
इस दौरान लिबड़ा ट्रांसपोर्ट के मालिक और प्रदेश कांग्रेस ट्रांसपोर्ट सैल के कनवीनर अमरिंदर सिंह लिबड़ा (सोनू लिबड़ा) की भी सात साल बाद शिअद में घर वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं।