फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की बेहिसाब संपत्ति की जांच होनी चाहिए: कैप्टन

Tue, 14 Jul 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समराला (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मांग की है कि आयकर विभाग मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार की बेहिसाब जायदादों की जांच करे। विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों द्वारा अनाज मंडी में आयोजित रैली में कैप्टन ने हैरानी जताई कि आयकर विभाग बादलों की जायदादों का कोई नोटिस नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादल परिवार के 1000 करोड़ रुपये के कई होटल हैं, जबकि एक चंडीगढ़ के पास बन रहा हैं। उन्होंने कहा कि बादलों द्वारा दो हादसों के पीड़ितों को 60 लाख रुपये बांटे जाने का ऐलान किया गया है।

वह जानना चाहते हैं कि ये पैसे किसके हैं। यदि यह सरकार के पैसे थे, तो ड्राइवरों की गलती के लिए यह अदायगी क्यों की गई है। अगर बादलों के पैसे हैं, तो फिर आयकर विभाग नोटिस क्यों नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बादलों को दोबारा चुनने की गलती न करें'

कैप्टन ने कहा कि वह हैरान हैं कि कैसे प्रकाश सिंह बादल ने 60 साल पहले अपने पिता से मिली सिर्फ 80 एकड़ जमीन से इतनी जायदाद बना ली। क्यों कोई किसान बादल जैसा अमीर नहीं बन सका।

कैप्टन ने सीएम को एक भी उपलब्धि या एक भी वायदा बताने को कहा है, जो उन्होंने पूरा किया है। कैप्टन ने खुलासा किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कृषि विभिन्नता की दिशा में कई कदम उठाए थे, जिन्हें बादल ने वापस ले लिया।

पूर्व सीएम ने लोगों से अपील की कि वे बादलों को दोबारा चुनने की गलती न करें। उन्होंने लोगों से अकालियों और कांग्रेस सरकार में तुलना करने की भी अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें