फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- सूबे के सबसे बड़े नशा तस्कर तक पहुंची सरकार

Fri, 29 Jun 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि पंजाब में नशा सप्लाई करने वाले सबसे बड़े तस्कर को राज्य सरकार ने ढूंढ लिया है। यह ड्रग तस्कर इस समय हांगकांग की जेल में बंद है और वहीं से पंजाब में ड्रग रैकेट चला रहा है। अब राज्य सरकार उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, राज्य सरकार की सख्ती के चलते नशे के तीन मुख्य सप्लायर पंजाब छोड़कर भाग चुके हैं। यह बात वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताई। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी पर नियंत्रण पाने और नशे के खात्मे के लिए सरकार और पंजाब पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है और इसका असर भी दिखाई देने लगा है।

उन्होंने कहा कि दस हजार के करीब नशा तस्कर अब तक जेलों में बंद किए जा चुके हैं, जिनमें से 5000 को सजा भी सुनाई जा चुकी है। सूबे में बाकी बचे नशा तस्करों का भी जल्द सफाया कर दिया जाएगा। कैप्टन ने बताया कि उन्हें मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चिट्टा दिल्ली से आता है वहीं पाकिस्तान से भी इसकी आमद बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन


कैप्टन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चिंता का विषय यह है कि नशे के विकल्प के रूप में नौजवान दवाओं को ही नशे के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं जो शरीर पर बहुत असर करती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें