पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी परनीत कौर, पोती सहर इंद्र कौर, बेटी जयइंद्र कौर के साथ मत का इस्तेमाल किया। कैप्टन ने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव में मालवा समेत राज्यभर में विरोधियों को बाहर कर देगी जिस इलाके को चुनावी पंडित आप का मजबूत क्षेत्र बता रहे हैं।
कैप्टन ने बीते दस सालों के दौरान राज्य का सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक ताना-बाना खराब कर देने वाली शिरोमणि अकाली दल या आम आदमी पार्टी की ओर से किसी भी तरह के खतरे से इंकार किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बादलों की ओर से धार्मिक बेअदबी की घटनाओं के जरिए उनको सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिशों को नहीं भूले हैं। इसी तरह उन्होंने आप की तरफ से किसी भी तरह के मुकाबले को खारिज करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी की कथित लोकप्रियता मीडिया की पैदावार से अधिक कुछ नहीं है।