फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस गदगद, कैप्टन बोले- स्पष्ट बहुमत का भरोसा

Fri, 10 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि उनकी पार्टी सूबे में स्पष्ट बहुमत केसाथ सरकार बनाएगी। चुनावी सर्वे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा कि पार्टी 62-65 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त करेगी। चुनावी सर्वे साफ तौर पर झुकाव कांग्रेस की ओर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


वास्तविक नतीजा इससे भी अच्छा होगा। बादल सरकार की ओर से उत्पन्न की गई आर्थिक व सामाजिक तबाही से पंजाब को बाहर निकालने की बड़ी जिम्मेदारी उठाने को कांग्रेस तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने स्थिरता और विकास के लिए वोट दिए हैं, जो सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है।

नशे का खात्मा, युवाओं को रोजगार, सांप्रदायिक माहौल ठीक करना, किसानों के कर्ज माफ करना और उद्योगों को दोबारा खड़ा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। सूबे में सक्रिय माफिया पर कार्रवाई के मामले में भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें