फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जत्थे की अगुवाई कर कैप्टन ने रचा इतिहास, करतारपुर साहिब में भेंट किए चार रुमाला साहिब

Mon, 11 Nov 2019 09:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब खुलने के बाद भारत से जाने वाले पहले जत्थे की अगुवाई कर इतिहास रचा। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में चार रुमाला साहिब भेंट किए, जो सदियों तक गुरुद्वारा साहिब की संपत्ति रहेंगे।

विज्ञापन


सीएम ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के हेड ग्रंथी को पंजाब के लोगों की ओर से दो रुमाला साहिब और एक चौड़ साहिब भेंट किया। विधायक हरप्रताप अजनाला और कुलजीत नागरा ने भी उनके साथ वाहेगुरु से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से एक रुमाला साहिब भेंट किया। 

इसके अलावा उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया रुमाला साहिब भी भेंट किया और सारे देश वासियों के लिए गुरु नानक देव जी आशीर्वाद मांगा। सीएम ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर इस कार्य के लिए चुने जाने पर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें