फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने की 1087 करोड़ के प्रोजेक्टों की शुरुआत, श्री आनंदपुर साहिब को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने की उठाई मांग

Tue, 23 Feb 2021 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को स्मार्ट सिटी और अमरुत योजना के तहत 1087 करोड़ रुपये के अनेक प्रोजेक्टों का वर्चुअल शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर नौवें पातशाह को श्रद्धांजलि स्वरूप पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया जाए।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अब इन प्रोजेक्टों के आगाज से इन क्षेत्रों का स्थायी विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमृतसर शहर के लिए 721 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी सप्लाई योजना का नींव पत्थर रखने में खुशी हो रही है। यह योजना पवित्र शहर के निवासियों को दूषित और भूजल के लगातार गिरते स्तर वाले पानी के बजाय साफ पीने वाला पानी मुहैया करवाएगी।

शहरी बुनियादी ढांचा सुधार प्रोग्राम (यूआईआईपी) का जिक्र करते हुए कैप्टन ने कहा कि पहले चरण में 300 करोड़ की लागत से 2065 कार्य शुरू/मुकम्मल किए गए हैं। दूसरे चरण में 4227 कार्य स्वीकृत किए गए और 1300 कार्य शुरू किए गए हैं। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और सुल्तानपुर लोधी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी देते हुए कैप्टन ने कहा कि कुल 3000 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत 1246 करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू/मुकम्मल किए गए है, जबकि 918 करोड़ की लागत के कामों के लिए टेंडर मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

  • बरनाला में 105.63 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का उद्घाटन, जिनमें 100 प्रतिशत कवरेज के लिए सीवरेज नेटवर्क और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विस्तार, 5740 घरेलू सीवरेज कनेक्शन और 20 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ 74 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाना।
  • अमृतसर में 20.50 करोड़ के अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन। इनमें फायर ब्रिगेड सेवाओं का अपग्रेडेशन, ठोस कचरा प्रबंधन और पार्कों व खुले स्थानों का विकास।
  • खन्ना में 25.16 करोड़ की लागत से 29 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का उद्घाटन।
  • अमृतसर में 24 घंटे नहरी जल सप्लाई योजना के लिए 721.85 करोड़ रुपये के कार्यों के अलावा सुल्तानपुर लोधी शहर के लिए 129.33 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्टों का वर्चुअल नींव पत्थर रखा। 
  • जालंधर (41 करोड़ रुपये) में अलग-अलग कार्यों- बस्ती पीर दाद में 15 एमएलडी एसटीपी, जालंधर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, रौनक बाजार की बिजली लाइन वितरण प्रणाली की अपग्रेडेशन, गदाईपुर में पांच सालों के लिए परिचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) के अंतर्गत वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, अर्बन इस्टेट फेज-2 में नई सड़क और मौजूदा श्री गुरु नानक देव जी पुस्तकालय का डिजीटलाइजेशन का नींव पत्थर रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें