फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन की चुटकी, बोले-मेरे पास तो बिजली मंत्री भी नहीं है

Tue, 16 Jul 2019 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बठिंडा और रोपड़ के थर्मल प्लांटों पर परमाणु ऊर्जा के यूनिट स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से अभी तक उन्हें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने चुटकी ली, ‘फिलहाल तो मेरे पास ऊर्जा मंत्री भी नहीं है।’ कैप्टन की यह टिप्पणी नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कैबिनेट से इस्तीफा दिए जाने के संदर्भ में थी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बैठक के बाद पत्रकारों बातचीत में कैप्टन ने कहा कि बिजली पैदा करने के लिए परमाणु ऊर्जा के विषय पर लंबे समय से बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक इस संबंध में कुछ भी ठोस सामने नहीं आया। वह इस संबंध में तभी कुछ कहेंगे, जब ऐसा कोई प्रस्ताव उनके पास आएगा। 

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार के साथ कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में केंद्र और राज्य सरकार के संबंध सुखद होने जरूरी हैं। 
विज्ञापन


राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश कम पड़ने के कारण बिजली की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार के साथ कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में केंद्र और राज्य सरकार के संबंध सुखद होने जरूरी हैं और उन्हें पंजाब के हितों के लिए केंद्र में किसी भी सरकार के साथ कोई मुश्किल पेश नहीं आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें