फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चुनाव पर कैप्टन की प्रतिक्रिया, बोले- नतीजे भाजपा की विघटनकारी राजनीति के खिलाफ फतवा

Mon, 23 Dec 2019 11:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा-राष्ट्रीय जनता दल की जीत का स्वागत करते हुए इसे भाजपा की विघटनकारी राजनीति के विरुद्ध जनादेश करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा की उलटी गिनती इस साल के आरंभ में शुरू हुई थी और इस चुनाव के साथ इसकी पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इन नतीजों ने भाजपा की देश के कोने-कोने तक अपने पांव पसारने की इच्छाओं को कुचल दिया है। इससे भाजपा मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इन नतीजों ने न सिर्फ भाजपा के विघटनकारी एजेंडे का पर्दाफाश किया बल्कि लोगों ने इसे सिरे से नकार भी दिया। उन्होंने कहा कि यह फतवा सत्ताधारी पार्टी की सांप्रदायिक राजनीति की हार की गवाही देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आ रहा है, जब मुल्क भर में भाजपा विरोधी लहर मजबूती के साथ फैल रही है और इसकी झलक केंद्र सरकार के राष्ट्रीय नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर जैसे असंवैधानिक कदमों के विरुद्ध बड़े स्तर पर फैले जन आंदोलन से होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी के धर्म निरपेक्ष एजेंडे पर मोहर लगाई है।

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्र के चेहरे से भगवा रंग हट जाएगा: कैप्टन

मुख्यमंत्री ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि यह अब कुछ समय की ही बात है कि राष्ट्र के चेहरे से भगवा रंग हट जाएगा और यहां के लोगों के लिए सुनहरे भविष्य का रास्ता खुल जायेगा। उन्होंने कहा कि झूठे वादे और खोखले दावे किसी भी राजनैतिक पार्टी को बहुत लंबे समय तक नहीं चला सकते और इसको भाजपा स्पष्ट तौर पर कबूलने में असफल रही है। 

कैप्टन ने कहा कि अनेकता में एकता के संवैधानिक लोकाचार की पृष्ठभूमि में लोग विकास और तरक्की चाहते हैं, न कि धर्म के नाम पर संकुचित हितों के लिए विभाजन। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की नब्ज को पढ़ने में बुरी तरह नाकाम रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोग, खासकर बड़ा युवा वर्ग भाजपा की हर क्षेत्र में नाकामियों से इसकी वास्तविकता को पहचान चुका है क्योंकि बेरोजगारी बढ़ रही है, आर्थिक समस्याएं और गंभीर हो रही हैं और कीमतें बढ़ रही हैं, जिस कारण वोटरों ने विकास और तरक्की के हक में वोट डालकर प्रतिगामी नीतियों के खिलाफ फतवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें