पठानकोट-सुजानपुर रोड पर स्थित गांव छोटेपुर में लेंटर गिरने से घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटेपुर निवासी किशन चंद के रुप में हुई है। आसपास के लोगों ने बामुश्किल बुजुर्ग की लाश को मलबे के नीचे से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार रात की है। मृतक के बेटे प्रेम पाल व बीरवल ने बताया कि वह सुजानपुर के पैलेस में शादी समारोह में गए थे।
घर में पिता किशन चंद व मां सीता देवी थे। पिता किशनचंद कमरे में सो रहे थे और मां सीता बाहर थीं। इस दौरान घर का लेंटर पिता के ऊपर गिर गया और उनकी मौत हो गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए और मृतक को मलबे से निकाला।
बेटों का कहना है कि जब तक वह घर पहुंचे तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। परिवार ने मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलते ही मौके पर सुजानपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बेटों के बयान पर कार्रवाई कर सोमवार को सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवाया।
जालंधरः ट्रक और कार की टक्कर में, 2 आरपीएफ कर्मचारियों की मौत
सोमवार की सुबह हादसों के सुबह साबित हुई। शहर के करतारपुर के नजदीक गांव नौगज्जा के पास एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर में दो आरपीएफ कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान एचसी रमन कुमार और एचसी मदन सिंह के रुप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इन दोनों घायल आरपीएफ कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच चल रही है।