मोहाली को दो प्रोजेक्टों की मिली सौगात।
स्वतंत्रता दिवस शहरवासियों के लिए काफी शानदार रहा है। इस दौरान एक तरफ जहां राज्यस्तरीय समागम शहर में हुआ। वहीं, शहर को दो नए प्रोजेक्ट की सौगात मिली। इन प्रोजेक्टों का सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इन प्रोजेक्टों का लोग आने वाले समय में फायदा उठाएंगे। सीएम ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, वह सारे पूरे किए जाएंगे।
लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। सीएम सेक्टर-82 स्थित आई सिटी में स्थापित किए जाने वाले 66 केवी सब स्टेशन का शुभारंभ किया। वहीं, सेक्टर-81 नॉलेज सिटी स्थित पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेटर की इमारत का शुभारंभ किया। इस प्रोजेक्ट पर 31 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। वहीं, प्रोजेक्ट के बेसमेंट में काम चल रहा है। इस मौके पर मुख्य सचिव विन्नी महाजन व डीसी गिरीश दियालन ने मुख्यमंत्री को जिले के लोगों की तरफ से संविधान की प्रस्तावना का फ्रेम किया चित्र भेंट किया। सीएम ने खास तौर पर पर उन लोगों जिक्र किया कि जिन्होंने महामारी के दौरान अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन लोगों ने सेवाएं दी हैं, उन्हें 26 जनवरी को सरकार सम्मानित करेगी।
एक साल के बच्चे को मायके में छोड़ कोविड में दे रही है डयूटी
इस दौरान सीएम ने कोरोना काल में मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह की सेवाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन खुद भी एक बीमारी से लड़ रहे हैं। लेकिन हमेशा फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह उन सीमित जोन से लेकर उन सभी स्थानों प खुद जाते हैं, जहां पर कोविड के मरीज सामने आते है।
साथ ही इस जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर कोविड नोडल अफसर डॉ. हरमनदीप कौर द्वारा कोरोना संबंधी दी गई बेहतरीन सेवाओं का जिक्र किया गया। अपने एक साल के बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उसे मायके छोड़कर दिन रात फील्ड में काम कर रही हैं। जो कि अपने आप में एक मिसाल।