फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पति ने पत्नी को रेहड़ी में बांधा फिर धारदार हथियार से किए वार, वीडियो वायरल

Sun, 16 Aug 2020 03:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)

सार

  • शराबी पति के सिर पर सवार हुई हैवानियत, पत्नी को लोहे के दात से काटा
  • लोगों ने शराबी को जमकर पीटा, बेहोशी की हालत में दोनों अस्पताल दाखिल 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराबी पति के सिर पर हैवानियत इस कद्र सवार हो गई कि अपनी पत्नी को रेहडी में बांधकर लोहे के तीखे दात (बडा चाकू नुमा हथियार) से बेरहमी से जानलेवा वार करता रहा। इस दौरान शराबी किसी को भी नजदीक आने नहीं दे रहा था। बडी मुश्किल से पीडिता को शराबी के चंगुल से मुक्त करवाकर गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह यहां के जाखल मुख्य मार्ग पर हुई उक्त दर्दनाक वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने बेहोशी की हालात में दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले के जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि छाजली के अजैब सिंह की पत्नी वीरपाल कौर अपने पति के झगडे से परेशान होकर पिछले छह माह से सुनाम में अपनी मां अमरजीत कौर के पास रह रही थी। 

रविवार की सुबह नशे की हालत में अजैब सिंह अपनी पत्नी के पास पहुंचा और जबरदस्ती रेहड़ी में बैठाकर उसको रस्सी से बांध दिया। कश्मीर सिंह ने बताया कि अजैब सिंह ने जाखल रोड पर पहुंचकर अपनी पत्नी पर कई जानलेवा वार किए। लोगों के हुजूम ने बड़ी मुश्किल से वीरपाल कौर को उसके चंगुल से मुक्त करवाया। गुस्साए लोगों ने शराबी की खूब धुनाई की। पीडिता की मां अमरजीत कौर के बयान पर कारवाई होगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें