फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉलोनी नंबर चार स्थित लाइट प्वाइंट के पास कैंटर चालक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-25 निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। इंद्रजीत एलांते मॉल में सुरक्षाकर्मी का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इंद्रजीत के साथी पंकज शर्मा की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को रायपुर कलां निवासी पंकज शर्मा और इंद्रजीत एक्टिवा पर जा रहे थे। जब वे कॉलोनी नंबर चार स्थित लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कैंटर चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सेक्टर-32 के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान इंद्रजीत की मौत हो गई। पंकज भी इंद्रजीत के साथ एलांते मॉल में सुरक्षाकर्मी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें