फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में अपनी जमीन तलाशने के लिए आज नामांकन करेंगे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राजनीति में अपना भविष्य देख रहे विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। छात्रसंघ चुनाव जहां से राजनीति की पौध तैयार होती है, इसकी पहली सीढ़ी चढ़ने के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। वीरवार को इस सीढ़ी का पहला पड़ाव तैयार होगा जब उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। छात्र उम्मीदवारों पर कितना भरोसा जताएंगे यह परिणाम आने के बाद पता चलेगा, लेकिन कर्तव्य पथ की ओर उम्मीदवार मंगलवार से ही निकल गए।
विज्ञापन

छुट्टी होने के कारण उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पूरे दिन हॉस्टल और स्टूडेंट सेंटर पर वोट की अपील करते दिखे। वहीं कॉलेजों में पूरी तरह शांति रही। एक ओर छात्र संगठनों के पदाधिकारी उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन कर रहे थे तो दूसरी ओर एक-दूसरे के संगठन में सेंध लगाने की योजना भी जोर शोर से चलती रही। लगभग तीन साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह भी दिख रहा है। तीन सालों में मुद्दे भी बदले हैं और उम्मीदवारों की एक नई पीढ़ी सामने आई है। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
बॉक्स
आयुष खटकर लड़ेंगे सीवाईएसएस से चुनाव, तीन पार्टियों ने छिपाए पत्ते
पहली बार छात्र संघ चुनाव लड़ रही सीवाईएसएस ने यूआईएलएस विभाग के छात्र आयुष खटकर को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस ने चुनाव में पूरा जोर लगा दिया है। उन्हें उम्मीद है कि पंजाब और चंडीगढ़ की तरह इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। सीवाईएसएस के आने से यूनिवर्सिटी चुनाव में भी रोमांच आ गया है। दूसरी ओर एनएसयूआई, पुसु और सत ने अभी तक अपने प्रधान पद के पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
ये विद्यार्थी करेंगे मताधिकार का प्रयोग
छात्र संघ चुनाव में डीएवी कॉलेज सेक्टर-11 का बॉयज और गर्ल्स कॉलेज, खालसा का गर्ल्स और बॉयज कॉलेज, एसडी कॉलेज, सेक्टर-46, 50, 42 का कॉलेज, पीयू की इवनिंग कॉलेज, देव समाज कॉलेज के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में चुनाव होंगे। पीयू में लगभग 17 हजार विद्यार्थी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
सीवाईएसएस ने जारी किया घोषणापत्र, यह वादे किए
- बिल्डिंग और होस्टलों के लिए फंड लेकर आएंगे
- हॉस्टल आवंटन में पारदर्शिता लाएंगे
- यूनिवर्सिटी के बजट आवंटन में पारदर्शिता लाएंगे
- कैंपस प्लेसमेंट सेल को मजबूत करेंगे और प्रत्येक विभाग के छात्रों को रोजगार दिलवाने में मदद करेंगे
- नियमित पद पर फिजियोलॉजिस्ट की भर्ती कराएंगे और फिजियोलॉजिस्ट काउंसिलिंग सेल को भी संचालित कराएंगे
- सिंडिकेट और सीनेट की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए स्टूडेंट काउंसिल बनाएंगे
- यूआईसीईटी को संचालित करने के लिए पायलट प्लांट बनाएंगे
- प्रत्येक विभाग में स्थायी प्रोफेसरों की नियुक्तियां कराएंगे
- प्रत्येक विभाग की समस्याओं को चिह्नित कर हल कराएंगे।
- ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति को व्यवस्थित करेंगे
- लैब उपकरणों को सुनिश्चित कराएंगे
- उत्तर और दक्षिण कैंपस के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देंगे
- सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षिण केंद्र बनाएंगे
- कल्चर सोसायटी बनाकर सांस्कृतिक गतिविधियों और खेल कमेटी बनाकर विभागवार खेलों को बढ़ावा देने का काम करेंगे
- स्टूडेंट सेंटर का सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य कराएंगे
- सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे
-मैस में बेहतर भोजन व्यवस्था कराएंगे
-समय से सभी कैंटीन का टेंडर कराएंगे और उनकी मरम्मत कराएंगे
-हर ब्लॉक में टक शॉप बनवाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें