फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश में पीयू सीईटी परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवार, अधिकारियों और छात्र संगठनों ने की मदद

विज्ञापन
पीयू में मूसलाधार बारिश में सीईटी का एग्जाम देने जाती एक छात्रा। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को पीयू सीईटी पीजी की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। सुबह से ही शहर में बारिश शुरू हो गई थी और दोपहर तक मूसलाधार बारिश की वजह से आवाजाही प्रभावित रही। ऐसे में पीयू में सीईटी पीजी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में थोड़ी दिक्कतें हुईं, लेकिन अधिकारियों और पीयू छात्र संगठनों की मदद की वजह से किसी भी छात्र का पेपर छूटने की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

छात्र संगठनों और उम्मीदवारों ने बताया कि पीयू अधिकारियों ने पांच-दस मिनट परीक्षा में देरी से आने वाले को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी थी। छात्र संगठनों ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में मदद की। पीयू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 20 पीजी कोर्सेज की परीक्षा के लिए 4117 उम्मीदवार पहुंचे। कुल 5011 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें एमएसएसी ऑनर्स केमिस्ट्री में 811, एमएससी बॉटनी के लिए 399, एमएससी जूलॉजी के लिए 579, एमएससी मैथेमैटिक्स 413, एमए ज्योग्राफी 278 और एमएससी बायो टेक्नोलॉजी के लिए 309 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पहुंचे।
पीयू ने बनाए आठ बनाए परीक्षा केंद्र
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से पीयू सीईटी पीजी के दूसरे दिन की परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें पांच चंडीगढ़ पीयू परिसर, एक होशियारपुर, एक लुधियाना और एक श्रीमुक्तसर साहिब में बनाया गया। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड भी भेजी गई। इस दौरान शाम तक किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें