फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधानव अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशसन की ओर से चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव 21 नवंबर को कराए जा रहे हैं। चुनाव में भाग लेने वाली शहर की एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की तरफ से नामाकंन दाखिल किए गए हैं। इसमें शहर के पूर्व एडवाइजर धर्मपाल व रंजन सेठी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में आमने सामने हैं। नामाकंन वापस लेने की अंतिम तिथी 15 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट केपीसिंह व चरणजीत सिंह विर्क, दो उपाध्यक्ष पदों के लिए संजीव कुमार, इकबाल सिंह ढिल्लो, लेफ्ट कर्नल पीकेजेतली, राजीव शर्मा व दीपक कुमार सिंह, मानद सचिव के लिए दर्शन लाल, हरीश कक्कड, सुदर्शन कुमार, मानद संयुक्त सचिव के लिए अनिल यादव और कमलदीप सिंह, मानद कोषाध्यक्ष के लिए पीएस लांबा और शुभजोत सिंह, चार सदस्यों के लिए रमेश हांडा, राजेश शर्मा, जयंत कुमार अत्रे, मुनीष शर्मा, राजिंन्द्र गोयल व नरेश कुमार के नाम शामिल हैं।
चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए नामांकन भरने वाले धर्मपाल चंडीगढ़ के पूर्व सलाहकार रहे हैं। वह 1988 बैच के आईएएस अधिकारीजून 2021 में इस पद पर नियुक्त हुए थे। नवंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए। पूर्व एडवाइजर धर्मपाल चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के पढ़े हुए हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के बंगा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें