फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कैंसर ने पसारे पांव, अब तक 426 मरीज

Wed, 02 Mar 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली जिले में कैंसर के रोग ने पूरी तरह पैर पसार दिए है। अब तक 426 कैंसर के केस सामने आ चुके हैं। इनका इलाज नामचीन अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए मुख्यमंत्री कैंसर राहत फंड के तहत छह करोड़ 39 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। यह जानकारी डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए अब तक 434 अर्जियां प्राप्त हुईं हैं।

इनमें 426 कैंसर पीड़ित मरीजों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। रहते मरीज को 12 लाख रुपये वित्तीय सहायता एक सप्ताह के अंदर जारी कर दी जाएगी। डीसी ने बताया कि लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं। बीमारियों को शुरू से काबू करने के लिए स्कूल हेल्थ योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत बच्चों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 498 स्कूलों के तहत करीब 49 हजार 626 बच्चों का चेकअप किया जाएगा। वहीं, स्कूली बच्चों को मुफ्त एनक प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिले के दूर के गांवों में मरीजों को डॉक्टरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा शुरू की गई है।

मोबाइल यूनिट की तरफ से अलग-अलग गांवों के अलावा स्लम भट्टियां आदि पर जाकर मरीजों का चेकअप किया जाता है। मोबाइल यूनिट में ईसीजी, एक्सरे व लैब टेस्ट की सहूलियत दी जाती है। वहीं, मरीजों को मुफ्त में दवाएं मुहैया करवाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें