फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद केनरा बैंक का रीजनल ऑफिस बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। एनएसी स्थित केनरा बैंक के एक कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद रीजनल ऑफिस और बैंक शाखा को बंद कर दिया गया है। दो दिन पहले रीजनल ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बैंक ने एहतियात के तौर पर फिलहाल 2 दिन के लिए बैंक को बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रीजनल ऑफिस और ब्रांच को सैनिटाइज करने के बाद बंद कर दिया गया है। साथ बैंक कर्मी के संपर्क में आए फैमिली कांटेक्ट और कम्यूनिटी कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है। उधर, बैंक कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद एनएसी में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ मनीमाजरा के डेरा साहब मोहल्ले में 52 वर्षीय व्यक्ति और गोविंदपुरा के एक मकान में किराए पर रहने वाले हरियाणा गवर्नमेंट के 30 वर्षीय कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना से मनीमाजरा के लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए मनीमाजरा से ले गई है। वहीं एमओएच विंग के शिव सैनिटरी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह राणा ने इन बालों को पूरी तरह सैनिटाइजर करवाने के साथ आसपास के घरों को पुलिस की मदद से सील करवा दिया है। वहीं इन महलों में रहने वाले लोगों से मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना शर्मा ने पूरी एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें