फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्टेबल ने ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली हुई मौत, शव का कोरोना सैंपल लेने पर रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बहलाना स्थित एन एरिया में डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) में कांस्टेबल ने ऑन ड्यूटी खुद को राइफल से गोली मारकर खुदकुशी ली। घटना के वक्त कांस्टेबल रात आठ बजे से नाइट ड्यूटी पर था। मृतक की पहचान 41 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से झारखंड निवासी मनोज बहलाना में परिवार समेत रहता था। वह डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बीते बुधवार की रात 8 बजे वह नाइट ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब 9 बजे नजदीक में सरकारी क्वार्टर में रह रहे अधिकारी ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे।
कांस्टेबल गोली लगने से खून में लथपथ हालत में तड़प रहा था। उसे तुरंत कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात 2 बजे मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मनोज का परिवार लखनऊ में है। कोरोना सैंपल लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, मृतक के परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें