फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हजारों घरों में होगा नहरी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हजारों घरों के लोगों को नहरी पानी मिलेगा। इस संबंध में नगर निगम सदन की 29 तारीख को होनेवाली बैठक में एजेंडा लाया जा रहा है। वार्ड नंबर 7, 8 और 9 के एरिया के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। वार्ड नंबर सात में विकास नगर, चरण सिंह कॉलोनी और मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स आता है। वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत गांव मौली, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, मक्खन माजरा है। वार्ड नंबर नौ के अंतर्गत गांव दड़वा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 और सुंदर नगर है। इन इलाकों में ट्यूबवेल से जलापूर्ति होती है। इन इलाकों के लोगों की वर्षों से मांग थी कि उन्हें नहरी पानी दिया जाए। इस पर 21 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात के पार्षद मनोज सोनकर ने बताया कि हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को लाभ मिलेगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन वार्डों में वर्तमान में पेयजल आपूर्ति आसपास के ट्यूबवेलों पर निर्भर है। ट्यूबवेलों में किसी भी तरह की खराबी आने पर पूरे क्षेत्र की जल आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। वहीं, लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण ट्यूबवेल आधारित व्यवस्था बढ़ती पानी की मांग को पूरा करने में पर्याप्त नहीं रह गई है।
इन इलाकों में के लोगों की मांग थी कि क्षेत्र में नहर आधारित ताजा पानी की सप्लाई उपलब्ध करवाई जाए। इसी को देखते हुए सेक्टर-32 वाटर वर्क्स से इन क्षेत्रों तक नई जल आपूर्ति लाइनें बिछाने का प्रस्ताव बनाया गया है। मेयर सौरभ जोशी ने बताया कि यह एजेंडा सदन की बैठक में लाया जा रहा है। योजना लागू होने के बाद वार्ड नंबर 7, 8 और 9 के निवासियों को अधिक बेहतर और स्थायी पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें