फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे तो नहीं दूर होगा पीयू का आर्थिक संकट, उप राष्ट्रपति से मिले वीसी

Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab University Professor Arun Kumar Grover - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) की आर्थिक हालत फिलहाल ठीक होती नहीं दिख रही। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन(यूजीसी) ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में पंजाब यूनिवर्सिटी के घाटे को कम करने का कोई आश्वासन नहीं दिया। 
विज्ञापन


यूजीसी ने उल्टा पंजाब यूनिवर्सिटी को सभी नियुक्तियों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इस फैसले के बाद मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर दिल्ली में चांसलर और उपराष्ट्रपति डॉ.हामिद अंसारी से मिलने पहुंचे। जानकारी अनुसार प्रो.ग्रोवर ने पंजाब यूनिवर्सिटी की आर्थिक हालत चांसलर के सामने रखी। उन्होंने यूजीसी द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट भी दिखाई। सूत्रों के अनुसार चांसलर ने मामले में कुलपति को यूजीसी से संपर्क बनाने रखने को कहा है। गौरतलब है कि यूजीसी ने पंजाब यूनिवर्सिटी को खर्चे कम करने और अगले एक महीने के बीच अगले तीन साल में मौजूदा घाटे को कम करने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें