फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को कैसे मिलेगी शुद्ध हवा, ‘स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ में जानेंगे पंजाब यूनिवर्सिटी विद्यार्थी

Wed, 08 Jan 2020 01:30 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ की हवा कैसे शुद्ध होगी, इसको लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जानकारी लेंगे। ‘स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ के तहत यूनिवर्सिटी में जल्द ही यह जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा 30 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। इसकी पहली किश्त 15 लाख रुपये जारी हो गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2019 के जनवरी में देश के 102 शहरों में स्वच्छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इन शहरों में सिटी ब्यूटीफुल को भी शामिल किया गया था। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय ने वर्ष 2019 में पीयू के साथ करार भी किया था। कार्यक्रम में मंत्रालय के द्वारा जारी की गई दिशा निर्देशिका में युवाओं को जोड़ने पर भी जोर दिया गया था।

इसी के तहत चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पीयू में स्वच्छ हवा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर 30 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। अब बोर्ड के द्वारा विश्वविद्यालय को स्वीकृत हुए रुपयों की पहली किश्त 15 लाख रुपये जारी कर दी है।
विज्ञापन


अब छात्र छात्राओं को पर्यावरण विशेषज्ञों के द्वारा यह बताया जाएगा कि किन किन कारणों से प्रदूषण फैल रहा है और इससे कैसे कम किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कई कार्यक्रमों में युवाओं को इसके लिए खास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है स्वच्छ वायु कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में चयनित हुए चंडीगढ़ सहित 102 शहरों में वायु प्रदूषण को कम किया जा सके। इसको लेकर बेहतर कार्य योजना बनाई जा सके। साथ ही वायु की गुणवत्ता के लिए गहन निगरानी के साथ ही वायु को बेहतर बनाने के लिए विकल्पों पर विचार किया जाए। कार्यक्रम के तहत लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक करना भी शामिल है।

इसलिए सिटी ब्यूटीफुल का हुआ चयन
पर्यावरण मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ और वायु गुणवत्ता डाटा के आधार पर चंडीगढ़ का चयन किया गया है। वर्ष 2016, 17, 18 और 19 में देखा गया है कि पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा तय लिमिट से ज्यादा दर्ज की जा रही थी, जो एक बड़े खतरे की ओर संकेत दे रहे थे। जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया जाता तो चंडीगढ़ का हाल भी दिल्ली जैसा ही हो जाता।

प्रदूषकों के स्तर में 30 प्रतिशत तक लाएंगे कमी
स्वच्छ वायु कार्यक्रम का संकल्प यह रखा गया है कि वर्ष 2024 तक हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों के स्तर में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी लाई जाए। इस कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ सहित पंजाब के भी नौ शहरों को शामिल किया गया है।

युवाओं का जागरूक होना जरूरी
किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं का जागरूक होना जरूरी है। इसी के तहत स्वच्छ वायु कार्यक्रम में भी युवाओं को जोड़ा गया है। पीयू के छात्र छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम में शामिल करना भी कार्यक्रम की कार्य योजना का हिस्सा है।
- टीसी नौटियाल, मेंबर सेक्रेटरी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें