फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड रि-अपीयर परीक्षाएं कल से, आरोही स्कूल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम भी जारी

Wed, 08 Jan 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर), डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष-2018 (रि-अपीयर) एवं द्वितीय प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) जनवरी-2020 की परीक्षाएं प्रदेशभर में 8 जनवरी से होंगी। ये परीक्षाएं 17 जनवरी तक चलेंगी।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं में कुल 12098 परीक्षार्थी 52 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के निर्विघ्न व सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 52 केंद्र अधीक्षक व 541 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) के 1591 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 813 महिलाएं व 778 पुरुष, डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष-2018 (रि-अपीयर) के 7,604 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 4,581 महिलाएं व 3,023 पुरुष, डीएलएड द्वितीय प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) के 2,903 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 1,635 महिलाएं व 1,268 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 47 फ्लाइंग स्क्वायड परीक्षा केंद्रों पर लगातार छापेमारी करेगी। इनमें बोर्ड अध्यक्ष उड़नदस्ता-01, उप-सचिव उड़नदस्ता-01, नियंत्रण कक्ष उड़नदस्ता-01, बोर्ड अध्यक्ष द्वारा गठित जिलास्तर के विशेष उड़न दस्ते-22 एवं जिला प्रश्न पत्र उड़न दस्ते-22 शामिल हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था एवं धारा-144 लागू करने के लिए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा को अर्द्ध सरकारी पत्र लिखे गए हैं। इसी कड़ी में सभी जिला उपायुक्तों एवं जिला पुलिस प्रमुखों को बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद की ओर से पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस प्रबंध के लिए अनुरोध किया गया है।

आरोही स्कूल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम किया जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 28 से 30 सितंबर 2019 तक आरोही मॉडल विद्यालयों में शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों की भर्ती के लिए करवाई गई ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का परिणाम (प्रधानाचार्य पद को छोड़कर) तीन दिसंबर, 2019 को घोषित किया गया था।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा कुछ प्रश्नों के संबंध में आपत्तियां दर्ज करवाई गयी थी, जिनका विषय विशेषज्ञों से पुन: विश्लेषण करवाया गया। जिसके आधार पर क्लर्क, टीजीटी सोशल स्टाडीज, पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी कंप्यूटर साइंस और पीजीटी राजनीति विज्ञान के पदों की लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के परिशोधित परिणाम को अपलोड करने या अन्य किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की अवस्था में बोर्ड को यह परिणाम वापस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें