फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास कर ली, अब कॉलेज में एडमिशन चाहिए तो ये कैंपस अच्छा विकल्प है

Thu, 25 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
admission
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा के शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। अब चंडीगढ़ के कॉलेज में दाखिला चाहिए तो ये कॉलेज अच्छा ऑप्शन है। चूंकि एडमिशन का दौर शुरू होने वाला है तो जान लेना जरूरी है कि चंडीगढ़ के किस कॉलेज में क्या सुविधा है और कॉलेज का वजूद क्या? इस बार स्टूडेंट्स को क्या नया मिलने वाला है? इसकी पहली कड़ी में सेक्टर-26 के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


1973 में सिख एजुकेशनल सोसायटी की देखरेख में शुरू हुआ गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है। शहर की शुरुआत से सेक्टर-26 में बना यह कॉलेज हर तरफ से सड़क से जुड़ा है। 11 एकड़ में बने इस कैंपस में छात्राओं के लिए पढ़ाई का बेहतरीन माहौल तो है ही साथ ही ट्रेडिशनल वैल्यू के साथ माडर्न क्लचर को भी संस्थान ने अपनाया हुआ है। ट्राइसिटी की स्टूडेंट्स का हर साल इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए रुझान रहता है।

खासतौर से यह उनके लिए एक बेहतर संस्थान है, जो को-एड कॉलेज में नहीं पढ़ना चाहतीं। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ इस कॉलेज में स्पोर्ट्स को भी काफी महत्व दिया जाता है। यही कारण है पिछले सेशन में कॉलेज अलग-अलग स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में 190 कॉलेजों को पछाड़ते हुए ओवरऑल चैंपियन रहा। वहीं कॉलेज प्रबंधन इस बार बीकॉम के लिए एक और यूनिट शुरू करने जा रहा है। कॉलेज में 280 सीटें बीकॉम के लिए थीं, लेकिन अब नए सेशन से इसमें 70 सीटें बढ़ जाएंगी। इसकी मंजूरी अभी आनी बाकी है। बीकॉम में दाखिला लेने के लिए हमेशा तगड़ी होड़ रहती है। ऐसे में ये सीटें बढ़ाने का फैसला राहत देने वाला होगा। कॉलेज को बेस्ट मैनटेंड कैंपस का अवार्ड भी मिला है।
विज्ञापन

किस कोर्स की कितनी सीटें, कैसे होगा एडमिशन

एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला
एमएससी आईटी : इस कोर्स के लिए 40 सीटें हैं। चूंकि इस बार साइंस कोर्स के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन होना है। अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग कॉलेज चुने गए हैं। तो इस कोर्स के लिए सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज तय किया गया है। एडमिशन फार्म वहीं से मिलेगा और वहीं पर जमा होगा।
बीसीए : इस कोर्स में भी 40 सीटें हैं। सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज को एडमिशन सेंटर बनाया गया है।
एम कॉम : 80 सीटें हैं। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए सेक्टर-50 स्थित जीसीसीबीए कॉलेज तय किया गया है।
बीकॉम : 280 पहले से और 70 नई सीटें। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए जगह पंजाब यूनिवर्सिटी तय की गई है।
बीएससी नॉन मेडिकल : 65 सीटें हैं। दाखिले की पूरी प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत इसी कॉलेज में होगी।
बीएससी कंप्यूटर साइंस: 25 सीटें हैं। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए इसी कॉलेज में आवेदन होगा।
एमए अंग्रेजी : 60 सीटें हैं। पीयू की गाइडलाइंस के तहत इसी कॉलेज में दाखिला होना है।
एमए सोशोलॉजी : 60 सीटें हैं। पीयू की गाइडलाइंस के तहत इसी कॉलेज में दाखिला होना है।
एमए इक्नोमिक्स :  60 सीटें हैं। पीयू की गाइडलाइंस के तहत इसी कॉलेज में दाखिला होना है।
बीए, बीए ऑनर्स : 500 सीटें हैं। पीयू की गाइडलाइंस के तहत इसी कॉलेज में दाखिला होना है।
विज्ञापन

कॉलेज में छात्राओं के खास सुविधाएं

एडम‌िशन
पूरा कॉलेज वाईफाई से लैस। ऑडिटोरियम, साइबर कैफे और फिटनेस सेंटर की सुविधा। स्टूडेंट सेंटर, प्ले ग्राउंड, लाइब्रेरी और लैब। कैंपस के अंदर ही स्टेशनरी और बैंक मौजूद। प्लेसमेंट सेल, काउंसिलिंग सेल, कई क्लब, एनएसएस, एनसीसी और कल्चर्ल सोसायटी।
कॉलेज की मशहूर एलुमनी गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री हरियाणा कैप्टन उर्मिला यादव, कमांडर पायलेट, एयर इंडिया मनदीप कौर, इंवेस्टिगेटर, न्यूजीलैंड पुलिस लेफ्टिनेंट फिरोजा, इंडियन नेवी
पवित्र शिक्षा तंत्र और क्वालीफाइड फैकल्टी की बदौलत कॉलेज की अलग पहचान है। शिक्षा के साथ-साथ सहयोगी माहौल स्टूडेंट्स को मिलता है। स्टूडेंट के तरक्की का पूरा ध्यान रखा जाता है।
-डॉ. चरणजीत कौर सोही, प्रिंसिपल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें