फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूः एसएफएस ने 'पाक जिंदाबाद' नहीं, आरएसएस के खिलाफ लगाए नारे, एबीवीपी का भी प्रदर्शन

Tue, 04 Feb 2020 10:56 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते एसएफएस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं पर भद्दे कंमेंट करने के विरोध में एसएफएस ने पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रोटेस्ट में पाकिस्तान व चीन जिंदाबाद के नारे लगाने जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन


एसएफएस के अध्यक्ष वरिंदर ने चेतावनी देते हुए कहा कि एबीवीपी अपनी हरकतों से बाज आए अन्यथा बेटियों व बहनों के खिलाफ गलत कदम उठाएंगे तो उसका अंजाम अलग होगा। दोपहर दो बजे एसएफएस के कार्यकर्ता पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर पहुंच गए।

देखते ही देखते विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई। अध्यक्ष वरिंदर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे। कहा कि हिटलर की जो भी चाल चलेगा उसको खामियाजा भुगताना होगा। कहा कि एबीवीपी महिलाओं के खिलाफ भद्ïदे कमेंट कर रही है। वह महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानती। पहले भी ऐसे कमेंट इनकी ओर से किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने देश में ऐसे काम किए हैं जो जनता जानती है। इनके खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन छात्र हित में सदा खड़ा रहेगा। दूसरी ओर एबीवीपी ने भी प्रोटेस्ट किया। उन्होंने एसएफएस के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि छात्र की पिटाई करना गलत है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें