फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिनट देर से पहुंचे कॉलेज, प्रवेश से रोकने पर मुख्यमंत्री योगी को कर दिया ट्वीट

Mon, 03 Feb 2020 10:12 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  •  डीवीएनएलटी कॉलेज के विद्यार्थियों को समय से कॉलेज आने की दी गई थी चेतावनी
  •  प्राचार्य बोलीं, समय से न आना अनुशासनहीनता, बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर से पहुंचने पर कॉलेज में प्रवेश से रोके जाने की शिकायत छात्रों ने सीएम को ट्वीट कर की है। वहीं कॉलेज की प्राचार्य का कहना है कि समय से महाविद्यालय न आना अनुशासनहीनता है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को पहले भी समय से आने की चेतावनी दी गई थी। देर से आने पर उन्हें रोका गया होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को सोमवार को किए गए ट्वीट में छात्रों की ओर से आरोप लगाया गया है कि सुबह 10 बजे से कक्षाएं चलती हैं। अगर कोई एक मिनट देर से आता है तो उसे परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाता है। वहीं, रोजाना कई शिक्षक विलंब से कॉलेज आते हैं। छात्रों ने ट्विटर पर एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें कुछ विद्यार्थी गेट के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमित्रा सिंह ने बताया कि ट्विटर पर शिकायत की जानकारी नहीं है।

प्रार्थना सभा में आना सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। कक्षाओं में विद्यार्थी नहीं आ रहे थे, 31 जनवरी तक का समय दिया गया था कि सभी लोग समय से आएं। इसके बाद आने वाले विद्यार्थी को बाहर किया गया होगा। अभिभावक को भी सूचना दी जाएगी, उन्हें बुलाकर उनके बच्चों की उपस्थिति के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें