पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) ने बुधवार को बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(बीबीए) तीसरे वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया। बीसीए का पास प्रतिशत 96.95 फीसदी रहा है। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार 983 में से 953 स्टूडेंट पास हुए हैं।
एक स्टूडेंट फेल और 24 स्टूडेंट की कंपार्टमेंट रही है। लुधियाना स्थित श्री अरबिंदो कॉलेज ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट के छात्र सुवरत जैन ने 2150 में से 1753 अंक हासिल कर पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन की छात्रा जसलीन सैनी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/.पर रिजल्ट देख सकते हैं।