95 प्रतिशत तक सूबे के कालेजों में मेरिट गई है।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी ने शनिवार को विभिन्न कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार एमटेक(नेनो साइंस एंड नेनो टेक्नोलॉजी) दूसरे सेमेस्टर, एमटेक(नेनो साइंस एंड नेनो टेक) प्रथम सेमेस्टर,बीएससी(एचएस) जियोलॉजी,एमलिब चौथे सेमेस्टर, बीई-एमबीए(आईटी) 10वें सेमेस्टर,बीएससी(एचएचए) छठे सेमेस्टर और एम पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/.पर रिजल्ट देख सकते हैं।
पीयू ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया
पंजाब यूनिवर्सिटी ने उर्दू विभाग में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन कोर्स के लिए उर्दू विभाग में 25 जुलाई को सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग और इंटरव्यू शुरू होगी। डिपार्टमेंट ऑफ चाइनीज और तिब्बितियन लैंग्वेज विभाग में भी दाखिले के लिए 25 जुलाई को 10 बजे स्टूडेंट को सभी प्रमाण पत्रों के साथ रिपोर्ट करना होगा।