पंजाब यूनिवर्सिटी की नई स्टूडेंट काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
सीनेट में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज स्टूडेंट्स यूनियन ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। मंगलवार से स्टूडेंट्स यूनियन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ धरने प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान कर लिया है।
पीयू कैंपस स्टूडेंट काउंसिल के प्रेजिडेंट निशांत कौशल ने बताया कि इस बार सीनेट में सीट नहीं मिलने से स्टूडेंट्स खासे निराश हैं। पिछले कई सालों से इसकी पुरजोर मांग की जाती रही है। पीयू और इससे संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले लाखों स्टूडेंट्स की अनदेखी की गई है।
पिछली दो सीनेट में वीसी खुद स्टूडेंट्स को दो सीटें दिए जाने की पैरवी कर चुके थे। उन्होंने चांसलर को भी इसके लिए चिट्ठी लिखी। लेकिन संस्थान के मुखिया की बात को भी टालना समझ से परे है। अब स्टूडेंट्स खुद इसके खिलाफ खड़े होंगे।