फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः पीयू स्टूडेंट 15 दिन में करें री-अपीयर के लिए आवेदन, जल्दी आए नतीजा

Thu, 15 Mar 2018 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में री-अपीयर की परीक्षा देने वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या आती है नतीजे में देरी। इससे निपटने के लिए नया नियम बनाया गया है। एक तो परीक्षा दोबारा दो, उस पर से परिणाम के लिए इंतजार करो। ऐसे में समय और पैसे की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


अब परीक्षा का नतीजा आने के बाद 15 दिन के अंदर री-अपीयर का आवेदन कर सकेंगे। जबकि पहले यह प्रक्रिया 21 दिन के बाद शुरू होती थी। साथ ही स्टूडेंट का पेपर दोबारा से चैक करने के लिए संबंधित कॉलेज, विभाग या चैकर के घर में नहीं भेजा जाएगा। बल्कि एग्जामिनेशन ब्रांच में ही उसकी चेकिंग कराई जाएगी।

इससे री-अपीयर  के नतीजे जल्द आने की उम्मीद है। री-अपीयर के नतीजे देर से आने के चलते अक्सर स्टूडेंट्स शिकायत करते थे। कुछ समय पहले पीयू स्टूडेंट काउंसिल की सचिव वानी सूद ने भी पीयू प्रबंधन को एक मांग पत्र दिया था, जिसमें मांग की गई थी कि इस समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


दरअसल जो स्टूडेंट मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाते उनके पास रिअपियर या रिवेल्यूएशन का जरिया होता है ताकि परीक्षा पास हो सके। लेकिन इनका परिणाम इतनी देर से आता है कि स्टूडेंट का कोर्स खत्म हो जाता है। रिअपियर के नंबर के चक्कर में डिग्री लटकी रहती है। इसके चलते अगले कोर्स में दाखिला लेने में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें