फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनावः जानिए, 'दंगल' में उतरे छात्र संगठनों के पैनल और चुनावी मुद्दे

Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव के लिए सभी संगठनों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। सभी के पैनल भी तय हैं और चुनावी मुद्दे भी। शनिवार को नामांकन वापस लेने के बाद प्रधान पद केलिए 48 में से 9 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। जबकि उप प्रधान पद के लिए आए 47 नामांकन में से 41 वापस हो गए और छह छात्र नेता चुनावी दंगल में बचे हैं। इसके अलावा सचिव पद के लिए 10 उम्मीदवार रह गए, जबकि नामांकन 54 भरे गए थे। इसी तरह संयुक्त सचिव के लिए भी 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस पद पर कुल 59 नामांकन किए गए थे।
विज्ञापन


एनएसयूआई का पैनल
प्रधान- जशन कंबोज, उम्र 22 साल, यूआईएएमएस के छात्र, एनएसयूआई से पिछले दो साल से जुड़े हैं। पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं। बगैर किसी गुटबाजी और मनमुटाव के उम्मीदवार चुने गए।
उप प्रधान- करन मेहल, उम्र 23 साल, केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र, काफी समय से एनएसयूआई केसाथ जुड़ेहैं। चर्चित चेहरा जान मैदान में उतारा गया।
सचिव- वानी सूद, उम्र 23 साल, यूआईईटी की छात्रा हैं। सोच एनएसयूआई से मिलती है। लुधियाना की रहने वाली हैं।
संयुक्त सचिव-  इज्या सिंह, उम्र 23 साल, बीडीएस की स्टूडेंट हैं। एनएसयूआई की विचारधारा में विश्वास है। तीन साल से पार्टी से जुड़ी हैं। कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


एनएसयूआई का चुनावी मुद्दा
- सुविधाओं में इजाफा कराया जाएगा
- ई- रिक्शा में बढ़ोतरी, साउथ कैंपस की तरफ संख्या बढ़ाई जाएगी
- दिव्यांग छात्रों केलिए रैंप और बाथरूम बनवाएंगे
- प्लेसमेंट सेल को एक्टिव किया जाएगा
- हॉस्टलों में सुधार, वाशिंग मशीनों का इंतजाम

एसएफएस का पैनल

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
प्रधान- हरमनप्रीत कौर, उम्र 22 साल, फिजिक्स विभाग की छात्रा हैं। दो साल से एसएफएस के  साथ जुड़ी हैं। हरमनप्रीत मलेरकोटला की रहने वाली हैं।
उप प्रधान- शिव सरव, उम्र 21 साल, यूआईईटी का छात्र है। दो साल से एसएफएस केसाथ।
सचिव- रणजीत सिंह, उम्र 22 साल, पंजाबी विभाग का छात्र है और काफी समय से एसएफएस की विचारधाराओं पर काम कर रहा है।
संयुक्त सचिव- करन गोयल, उम्र 21 साल, यूआईएलएस का छात्र है। एसएफएस ने भरोसा कर मैदान में उतारा है।

एसएफएस का चुनावी मुद्दा
- केंद्र से पीयू को फंड दिलाने पर काम किया जाएगा
- लड़कियों के हॉस्टल की टाइमिंग सुधारी जाएगी।
- लड़कों केहॉस्टल के बराबर दर्जा दिलाया जाएगा।
- कैंपस में ठेकेपर अलॉट होने वाले काम में प्रादर्शिता लाई जाएगी
- हॉस्टलों में को-आपरेटिव मैस बनवाई जाएंगी
- स्टूडेंट सेंटर की दुकानों पर मनमर्जी केरेट पर लगाम लगवाएंगे

पूसू गठबंधन (पूसू, एनएसओ, पीपीएसओ, आईएसए)

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
प्रधान- कुलदीप सिंह, उम्र 27 साल, अंग्रेजी में पीएचडी कर रहे हैं। सिरसा के रहने वाले हैं और चार साल से पूसू से जुड़े हैं।
उप प्रधान- सूरज दहिया, एनएसओ से जुड़े हैं। उम्र 20 साल और सोनीपत के रहने वाले हैं। पीयू में यूआईपीएस केछात्र हैं।
सचिव- निधि लांबा, उम्र 23 साल, पीपीएसओ से जुड़ी हैं और पंचकूला की रहने वाली हैं। पीयू में यूआईएएमएस की छात्रा हैं।
संयुक्त सचिव- करन रंधावा, उम्र 25 साल साल, पंजाब के बटाला केरहने वाले हैं। पीयू में एंतरोपोलॉजी केछात्र हैं और आईएसए से जुड़े हैं।

पूसू गठबंधन  का चुनावी मुद्दा
- पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनवाने की दिशा में काम करेंगे
- नए हॉस्टल का काम पूरा कराकर चालू कराएंगे
- रेनोवेशन का काम कराया जाएगा
- प्लेसमेंट सेल को मजबूत किया जाएगा
विज्ञापन

इनसो सिर्फ सचिव पद पर मैदान में

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
सचिव- शैवलिनी सिंह, राजनीति शास्त्र में एमए कर चुकी हैं। फिलहाल लॉ कर रही हैं। हिसार की रहने वाली हैं।

घोषणा पत्र- ई-रिक्श फ्री कराए जाएंगे
               महिला सुरक्षा केलिए काम किया जाएगा
               साउथ कैंपस में कैंटीन बनवाएंगे
               सफाई और हॉस्टलों की हालत सुधारी जाएगी

एबीवीपी, सिर्फ प्रधान पद पर मैदान में
प्रधान- अविनाश पांडे, लखनऊ केनिवासी पीयू में यूआईईटी का छात्र।

घोषणा पत्र-    पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनवाना
                लाइब्रेरी बड़ी करवाई जाएंगी
                गर्ल्ज हॉस्टलों की संख्या बढ़वाएंगे
                स्मार्ट क्लास रूम्स
                साउथ कैंपस में रीडिंग रूम
                लाइब्रेरी 24 घंटे खुलेंगी
                टीचर केखाली पदों पर भर्ती का मुद्दा

पीएसयू ललकार, सिर्फ एक पद पर
सचिव- अमनदीप कौर, फिलोस्पी विभाग से हैं और लुधियाना की रहने वाली हैं।
घोषणा पत्र- लड़के-लड़कियों को समान अधिकार
              सुरक्षा व्यवस्था, साउथ कैंपस में रीडिंग रूम
              हॉस्टलों की हालत में सुधार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें