प्रदेश के तीन शहरों में आयोजित उत्तराखंड आयुष प्री-मेडिकल टेस्ट रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 11 केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 2667 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के परिणाम 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।
राजधानी देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल और हरिद्वार के 11 केंद्रों में रविवार को यूएपीएमटी आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया और बायोमीट्रिक व स्टिल फोटोग्राफी भी कराई गई।
विवि प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2989 परीक्षार्थियों में से 2667 शामिल हुए और 320 अनुपस्थित रहे।