फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट: ये मुद्दे उठे, इन बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sat, 17 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
VC Arun Grover On PU - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सीनेट में किसने कौन सा मुद्दा उठाया 
विज्ञापन

-प्रो.केशव मल्होत्रा ने सिंडीकेट चुनाव रविवार को कराए जाने का मुद्दा उठाया। 
-डॉ.डीपीएस रंधावा ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल को सीनेट में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।  
डॉ.नीरू मलिक ने कॉलेज टीचर्स को मातृत्व अवकाश को लेकर आ रही दिक्कतों को उठाया। 
-डॉ.जगदीश मेहता ने कांट्रैक्ट शिक्षकों को कम से कम 21600 रुपये वेतन दिए जाने का मुद्दा उठाया।  
-सत्यपाल जैन ने कहा कि सिंडीकेट चुनाव के लिए पूरा दिन मिलना चाहिए। 
-प्रो.आरएस झांझी ने एनएसएस कैंप के लिए आधी फीस लिए जाने का विरोध किया। 
-पवन बंसल ने कहा कि सीनेट में सिर्फ महत्वपूर्ण मुद्दों पर ही चर्चा होनी चाहिए। 
-डॉ.गुरमीत सिंह ने पीयू कैंपस में बंदरों की समस्या को उठाया। 
-प्रो.यशपाल मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मदुद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन के सामने उठाया था। 
-प्रो.चमन लाल ने पीयू सहित देश की सभी पांच पुरानी यूनिवर्सिटी को हेरिटेज स्टेटस देने का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाने का प्रस्ताव रखा। 
 -आरडी बंसल ने सोशल साइंस कोर्स में एंट्रेंस टेस्ट का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

- ओलंपियन अभिनव बिंद्रा को बलबीर सिंह सीनियर चेयर की प्रोफेसरशिप का प्रस्ताव पास। 
-अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न, प्रो.दलीप कौर टिवाना को साहित्य रत्न और डॉ.पीडी गुप्ता को विज्ञान रत्न मिलेगा। 
-सीनेटर संजय टंडन और प्रो.रजत संधीर को बोर्ड ऑफ फाइनेंस कमेटी का सदस्य चुना गया। 
-पीयू ने सभी फैलो को नई फैकल्टी अलॉट की। 
-पीयू में इंग्लिश प्रोफिसेंसी कोर्स (ईपीसी) को अंग्रेजी विभाग में चलाने को मंजूरी। 
-फाइनेंसियल सिस्टम को मजबूत करने के लिए गठित कमेटी के सुझावों को स्वीकार किया गया।
-मेडिकल साइंस फैकल्टी के लिए पांच फैकल्टी मेंबर को शामिल करने के मामले में स्पेशल मीटिंग होगी। 
-पीयू कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देने के मामले का प्रस्ताव भी पारित कर दिया। 
-प्रो.इमैनुअल नाहर, प्रो.नीना कपलेश को डीएसडब्ल्यू और डॉ.रतन सिंह को एसोसिएट डीएसडब्ल्यू लगाने को मंजूरी। 
-अमृतसर में पीयू गेस्ट हाउस का अपग्रेडेशन पीपीपी मॉड पर करने के लिए कमेटी गठित की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें