फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEd करना चाहते हैं, तो देखिए पीयू ने जारी किया शेड्यूल...देखें और आवेदन करें

Tue, 22 May 2018 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
College Admission
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने बीएड की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिला चाहिए तो जल्दी से आवेदन कीजिए। चूंकि पीयू पंजाब के सभी कॉलेजों के लिए दाखिला प्रक्रिया को लागू करती है, ऐसे में इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


बीएड में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन की आखिरी तारिख 20 जून तय की गई है, हालांकि 1500 रुपये लेट फीस के साथ 26 जून तक आवेदन किया जा सकता है। एंटेंस टेस्ट 5 जुलाई को होगा। पिछले सेशन की तरह ही इस बार भी पीयू पंजाब के सभी कालेजों में बीएड के लिए एंट्रेंस लेगी।

इसमें पीयू के कॉलेजों के अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के कॉलेज, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से संबंधित कालेज और सेल्फ फाइनेंस कॅालेजों को शामिल किया गया है। बीएड कॅालेजों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को कॉमन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन


यह है शेड्यूल
एंट्रेंस                                              05 जुलाई
सबजेक्ट कॉम्बीनेशन नेशन एवं सीट डिस्पले          10 जुलाई
रिजल्ट                                            11 जुलाई

पहली काउसलिंग
कॉलेज एवं सबजेक्ट कॉम्बीनेशन ऑनलाइन         12 से 20 जुलाई   
मेरिट पर सीट अलॉटमेंट                              22 जुलाई
अलॉट सीट पर रिपोर्टिंग                               23 से 26 जुलाई
खाली/भरी सीटों की जानकारी कॉलेज डिस्पले       27 जुलाई

दूसरी काउंसलिंग
डिग्री और नंबर को ऑनलाइन अपडेट करना              24 से 30 जुलाई
खाली सीटें भरने के लिए काउंसलिंग                      1 अगस्त
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें